एसईसीएल खदान में घटित हुई दुर्घटना में केस हुआ दर्ज, क्रेन से पाइप उतारते समय कर्मचारी की हुई थी मृत्यु….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाडांड कोयला खदान में क्रेन से पाइप उतारते समय घटित दुर्घटना में एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। मामले में रामनगर पुलिस ने एसईसीएल के 3 अधिकारी व 2 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत आमाडांड कोयला खदान में 6 अगस्त को सीनियर ओवर-मैन की लापरवाही की वजह से मृत्यु हो गई थी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय क्रेन मशीन के द्वारा ट्रक से पाइप उतारने का काम किया जा रहा था। पाइप उतारने के दौरान पाइप फिसल कर एक कर्मचारी के ऊपर जा गिरा, इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और मृत्यु हो गई। मामले में रामनगर पुलिस ने विवेचना के दौरान खान सुरक्षा महानिदेशक कार्यालय धनबाद से पत्राचार करते हुए विभागीय जांच की रिपोर्ट मांगी।
पुलिस जांच में अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही की बात सामने आई। पुलिस ने आमाडांड कोयला खदान के उप क्षेत्रीय प्रबंधक, खान प्रबंधक, उप यंत्री विद्युत व यांत्रिकी, फोरमैन व क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article