
NOW HINDUSTAN छत्तीसगढ़ के शासन के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बल बुद्धि के देव महावीर हनुमान जी के पूजन के साथ हुई पुलिस विभाग की पहली बैठक शुरू हुई । जहां पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके आवास व आधारभूत संरचना की शीघ्र कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
- Advertisement -
प्रदेश में तेजी से बढ़ते साइबर क्राइम हेतु पुलिस आधुनिकीकरण के लिए अन्य राज्यों के सफल मॉडल का अध्ययन कर कार्य योजना बनाने कहा।


