
NOW HINDUSTAN बालको वेदांता कंपनी के ठेका श्रमिकों का संयुक्त यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर संयंत्र परिसर के अंदर आंदोलन कर रहा था। वैसे तो आंदोलन को लीड बीएमएस कर रही थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार बालको परिसर में 29 दिसंबर से चल रहा है टूल डाउन बुधवार को समाप्त हो गया है करीब 400 ठेका मजदूर इसमें शामिल थे। इन मजदूरों ने मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी की और परसाभाठा सयंत्र गेट को जाम किया । जिसे जिला प्रशासन की मदद से हटवाया गया । बुधवार को ठेका मजदूर संघ की प्रतिनिधियों ने बालकों के साथ सकारात्मक चर्चा करने के बाद इस मसले को सुलझा लिया और आंदोलन समाप्त कर दिया ।
- Advertisement -


