राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिया निमंत्रण, मां दुर्गा सेवा समिति ने किया अक्षण वितरण अभियान का शुभारंभ…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा के पुरानी बस्ती में मां दुर्गा सेवा समिति की टोली ढोल-ताशे के साथ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंच रही है। समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण करने और निमंत्रण देने का काम शुरू किया। आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत के साथ न्योता लेकर उनके घर पहुंच रहे हैं ।टोली के सदस्यों में से एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र और तीसरे सदस्य ने निमंत्रण पत्रक वितरण किया। प्रत्येक टोली से एक सदस्य ने निमंत्रण के विषय में जानकारी दी । टोली के सभी सदस्य जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। आज समिति के सदस्यों ने पुरानी बस्ती, केंवट मोहल्ला,देवांगन मोहल्ला, कोऑपरेटिव बैंक गली, चौहान मोहल्ला, आदिले चौक , प्रताप चौक, इतवारी बाजार, भंडारी चौक, नीम चौक में संपर्क किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

*रानी गेट में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

पुरानी बस्ती रानी गेट में मां दुर्गा मंदिर की देखरेख और विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन और संचालन के लिए मां दुर्गा सेवा समिति का गठन किया गया है। मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन सुबह 10:30 बजे से सुंदरकांड का पाठ, दोपहर 1:00 से लेकर 5:00 बजे तक भंडारा, 7:00 बजे दीप प्रज्वलन आतिशबाजी और रात्रि 9:00 बजे से जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article