पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया है. उन्होंने राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. 89 वर्षीय नंदकुमार बघेल का निधन सुबह करीब 6 बजे हुआ है. नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

- Advertisement -

श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंदकुमार बघेल का आज सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया. नंदकुमार बघेल पिछले 3 माह से मोवा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे. नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और कमजोर थे. उन्होंने आज आख़िरी साँसें ली। वहीं पिता के निधन की खबर मिलते ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस लौट रहे हैं. वे दोपहर 1:40 की फ्लाइट से वापस लौटेंगे।

Share this Article