NOW HINDUSTAN. Korba जानकारी के अनुसार कोरबा लोकसभा के पाली-तानाखार विधानसभाअंतर्गत ग्राम सैल में “रोड नही तो वोट नही” का नारा ग्रामीणों ने दिया। बताया जा रहा हैं की सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक ग्रामीणों ने मतदान नही किया।
कोरबा लोकसभा के पाली-तानाखार विधानसभा के ग्राम सैला के ग्रामीणों का कहना हैं की चुनाव से पहले जिला प्रशासन को इस बाबत चेतावनी दी जा चुकी थी। ग्रामीण मतदान करने मतदान केंद्र नही जा रहे। जिला प्रशासन के जानकारी में आते ही हड़कप मच गया हैं। बताया जा रहा हैं की एसडीओपी पंकज सिंह ठाकुर, एसडीएम रोहिय सिंह एवं अन्य प्रशानिक दल एवं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों समझाइस दे रहे है।
- Advertisement -

