NOW HINDUSTAN korba मंगलवार की दोपहर 4 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज आंधी के साथ पानी बरसने लगा । हाई वोल्टेज के कारण एक मकान के किचन में शॉर्ट सर्किट हो गया । जिसके कारण किचन में रखे फ्रिज के साथ सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग अन्य कमरों तक नही फैली। घटना डिंगपुर स्थित पुष्प पल्लव बिल्डिंग के सेकण्ड फ्लोर के 104 न मकान में घटी । शाम के वक्त जिस समय आग लगी उस वक्त घर के अंदर कोई नही था अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।
- Advertisement -
घर के मालिक जे पी खरे ने बताया कि जिस वक्त घर मे आग लगी वो चुनाव डियूटी पर गए थे और उनके बच्चे घर पर नही थे।आग शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है । घर के अंदर धुंआ भर गया था । फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया ।
गर्मी के दिनों में शार्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ जाती है ।