Big breaking :- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए खेत में जा गिरी,गेवरा कुसमुंडा मार्ग की घटना….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा – तेज रफ्तार और नशा कर वाहन चलाना लगातार लोगों की जान ले रहा है । आये दिन कही न कही दुर्घटना में लोगो की जान जा रही है । जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में हादसों का दौर लगातार जारी है,मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर लगभग ३ बजे दीपका की ओर से आ रही तेज रफ्तार ग्लेंजा कार( CG 12 BB 6802) कुचेना एनटीपीसी पुल से ठीक पहले बंटी होटल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर कई बार पलटते हुए खेत में जा पहुंची,।

- Advertisement -

इस हादसे में कार सवार राहुल अग्रवाल और एक अन्य को गंभीर चोट लगी है,घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची,घायलों को नजदीक अस्पताल पंहुचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर काबू नही कर पाया ।

Share this Article