बांगो थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट का तार जोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba बांगो थाना अंतर्गत लेपरा ग्राम पंचायत के महुआपारा निवासी एक व्यक्ति को करेंट लगने से मौत हो गई, व्यक्ति का नाम जाहिलाद यादव है, जो कि मजदूरी का काम करता था, दरसल बरभाठा के आंगनबाड़ी के पास स्ट्रीट लाइट काफ़ी दिनों से खराब थी, जिसे सुधार करने के लिए वह खम्भे पर चढ़ गया, लेकिन बिजली चालू हालत में थी, जिसके चलते उसे जोरो कि झटके लगे और वह जमीन पर गिर गया, तत्काल स्थानीय लोगो द्वारा गंभीर हालात में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा लाया गया जहा डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

मृतक के परिवार ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब होने कि सुचना बिजली विभाग को दी जा चुकि थी, बावजूद इसके स्ट्रीट लाइट का सुधार नहीं किया गया था, जहीलाल यादव छोटे मोटे बिजली का काम करता था।

Share this Article