भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के चुनावी खाते में जुड़ेगा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का पूरा खर्च , व्यय समिति कर रही खर्च का कैलकुलेशन ….

Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN korba कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमत कथा का खर्च भी जोड़ा जाएगा। फिलहाल व्यय समिति कार्यक्रम में हुए खर्च का कैलकुलेशन कर रही है। रिटर्निंग ऑफिसर का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमानित लागत 35 से 50 लाख के बीच हो सकती है। इस मामले में जब पत्रकारों ने सरोज पांडेय से बातचीत की, उन्होंने कहा कि मैं संज्ञान में लेती हूं, फिलहाल मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी में 26 अप्रैल को हनुमत कथा का आयोजन किया गया था। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से सार्वजनिक तौर पर आयोजकों के तौर पर बीजेपी प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का नाम लिया था। इस मामले को लेकर सुश्री सरोज पांडेय को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब देते हुए सुश्री सरोज पांडेय ने कहा था कि उन्होंने बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम नहीं कराया था। हालांकि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के आधार पर निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशी के चुनावी खर्च में कार्यक्रम का खर्च जोड़ने का फैसला दिया है।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का श्रीराम और हनुमत कथा कार्यक्रम का आयोजन 26 अप्रैल को चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा में किया गया था। कार्यक्रम के प्रचार के लिए जगह-जगह फ्लैक्स और होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिनमें छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ बीजेपी प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय की तस्वीरें लगी थीं। कार्यक्रम स्थल पर भी सुश्री सरोज पांडेय की फोटो पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ लगी हुई थी।

स्टेडियम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथावाचन कर रहे थे, तो उन्हें सुनने आ रहे लोगों को भाजपाई पार्टी का गमछा पहनाकर कोरबा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के चुनाव प्रचार के पर्चे बांटते दिखे। कथा स्थल पर ही सुश्री सरोज पांडेय के पोस्टरों से पटी बस और प्रचार वाहन भी मौजूद था।
हनुमत कथा सुनने आने वालों को बीजेपी कार्यकर्ता पकड़-पकड़ कर पार्टी का गमछा पहना रहे थे। इसकी वीडियोग्राफी चुनाव आयोग के अधिकरियों की ओर से भी कराई गई थी। कार्यक्रम में गृह मंत्री विजय शर्मा, सुश्री सरोज पांडेय, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह मौजूद थे।

हनुमत कथा के समापन के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजकों के नाम का जिक्र करते हुए कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का नाम लेते हुए ये कहा था कि आयोजकों के लिए ताली बजाई जाई और वे मंच पर आएं, क्योंकि उन्होंने खर्च किया है।
इसके बाद सुश्री सरोज पांडेय को सहायक निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया। नोटिस में निर्वाचन आयोग की वीडियो रिकॉर्डिंग, समाचार पत्रों की खबर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की ओर से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत को आधार बनाया गया।सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सुश्री सरोज पांडेय को 29 अप्रैल तक जवाब पेश करने के लिए कहा था। जिस पर जवाब देते हुए सुश्री सरोज पांडेय ने कार्यक्रम कराने से साफ इंकार किया था।

अब तक कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय द्वारा दिए गए खर्च ब्योरे के आधार पर 5 मई तक 51 लाख 67 हजार 953 रुपए खर्च किए गए हैं। खर्च सीमा 90 लाख है। 38 लाख 32 हजार 47 रुपए बाकी हैं। अगर धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा का खर्च 40 लाख से ऊपर जाता है, तो भाजपा प्रत्याशी तय खर्च सीमा से ज्यादा राशि खर्च करने के मामले भी फंसती नजर आएंगी, क्योंकि चिरमिरी में बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम भव्य तौर पर आयोजित हुआ था। हेलीकॉप्टर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे थे। यहां भव्य डोम के अलावा डोम के दोनों ओर पंडाल भी बनाया गया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article