NOW HINDUSTAN korba अंचल के कोरबा रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री से लगे कोयला साइडिंग एरिया में ट्रेन से कटकर एक महिला की मृत्यु हो गयी।
- Advertisement -
जानकारी अनुसार पति की मृत्यु के बाद जयंती बाई महंत उम्र लगभग 52 वर्ष अपने बेटे के साथ मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में रहती थी। आज सुबह लगभग 9:00 बजे घर से निकल कर कोयला साइडिंग एरिया में पहुंची उसके बाद ट्रेन से कटी लाश मिली।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। बताया जा रहा है मृतिका का बेटा आदतन शराबी है जिसके शराब पीने की आदत से महिला परेशान रहती थी।

