ट्रेक्टर की ट्राली को चोरी करने वाले आरोपीगण को कोसीर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा/सारंगढ़ विजय कुमार चौहान पिता लखन लाल चौहान उम्र 44 साल ग्राम छुहिपाली थाना कोसीर ने दिनांक 28.अप्रैल को थाना  में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.अप्रैल के दरमियानी रात्रि किसी अज्ञात चोर द्वारा ग्राम छुहिपाली सामुदायिक भवन के पास खडी ट्रेक्टर के ट्राली को चोरी कर ले गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

विजय के रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना दौरान लगातार चोर एवं चोरी गई माल मशरूका के बारे में पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सलोनी थाना सारंगढ के कुछ लडकों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है । सुनील बरेठ अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी कि घटना को अपने दोस्त मनमोहन कर्ष,मनीष बरेठ ,सुनील खुटे, राहुल बरेठ के साथ प्लानिंग बनाकर अंजाम दिये हैं। चोरी किये  गये ट्रेक्टर के ट्राली को सुनील बरेठ द्वारा अपने स्वयं के ट्रेक्टर के इंजन की मदद से अपने दास्तों के साथ मिलकर चोरी किया व अपनी ही मोटरसायकल को रेकी करने के लिये अपने दोस्त सुनील ऊर्फ लुढू खुटे व मनीष बरेठ को रास्ता खाली है या नही ट्रेक्टर के आगे आगे रवाना किया और ट्रेक्टर के ट्राली को अपने स्वयं के ट्रेक्टर के इंजन से खींचकर जिला रायगढ के पहाड मंदिर के पास स्थित जंगल में छुपा दिये व ग्राहक की तलाश बिक्री हेतु कर रहे थे ।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपीगणों से कडाई से पुछताछ करने पर घटना के संबंध में प्रयुक्त ट्रेक्टर का इंजन स्वराज सोल्ड ,एक मोटरसायकल CD डिलक्स् क्रमांक CG 13 H 7021 एवं चोरी गई ट्रेक्टर की ट्राली को आरोपीगणो की निशानदेही पर पहाड मंदिर के पास जिला रायंगढ से बरामद किया गया है ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ,सउनि बृजमोहन कश्यप,लक्ष्मण पुरी गोस्वामी ,प्रआर मनींजर सिदार ,अंजना मिंज, आरक्षक सुरेश बर्मन ,राजकुमार साहू, प्रदीप रात्रे, उमेश जांगडे, राजेश निराला थाना कोसीर का विशेष योगदान रहा ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article