भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के उत्पादन में आया उछाल, बालको संयंत्र की अधिकृत उत्पादन क्षमता पांच लाख 70 हजार टन सालाना….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले में स्थापित वेदांता समूह की संयुक्त क्षेत्र के वृहद उपक्रम भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) के उत्पादन में उछाल आया है। बालको ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में पांच लाख 84 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन दर्ज किया है। जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा पांच लाख 69 हजार टन था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थापित वेदांता समूह की संयुक्त क्षेत्र के वृहद उपक्रम भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) संयंत्र की अधिकृत उत्पादन क्षमता पांच लाख 70 हजार टन सालाना है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पांच लाख 82 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया था। कंपनी ने लक्ष्य से अधिक पांच लाख 84 हजार टन एल्यूमिनियम का उत्पादन दर्ज किया।


यहां बताना होगा कि बालको में स्मेल्टर संयंत्र के विस्तार परियोजना का काम चल रहा है। आने वाले समय में बालको की एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख टन सालाना से अधिक हो जाएगी। 1200 एवं 540 मेगावाट क्षमता वाला विद्युत संयंत्र भी प्रचालन में है।

वेदांता लिमिटेड के झारसुगड़ा संयंत्र से 17.81 लाख टन का हुआ उत्पादन

वेदांता समूह का ओडिशा के झारसुगड़ा में भी 18 लाख टन एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता वाला स्मेल्टर संयंत्र स्थित है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस संयंत्र से 17 लाख 81 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन दर्ज किया गया है। जबकि 2022-23 में 17 लाख 22 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन हुआ था। वेदांता का लांजीगढ़ में 2 मिलियन टन क्षमता वाला एल्यूमिना रिफाइनरी संयंत्र प्रचालन में हैं। इस संयंत्र से बालको एवं झारसुगड़ा के स्मेल्टर संयंत्र को एल्यूमिना पाउडर की आपूर्ति होती है।

56.83 फीसदी की है हिस्सदारी

देश के एल्यूमिनियम उत्पादन में वेदांता समूह की 56.83 फीसदी की हिस्सदारी है। वेदांता के अलावा पब्लिक सेक्टर के नालको (4.60 लाख टन) एवं निजी कंपनी हिंडाल्को (13.40 लाख टन) द्वारा एल्यूमिनियम उत्पादन किया जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article