चॉइस सेंटर की आड़ में टिकट दलाली करने का आरोप , रेलवे पुलिस ने पकड़ा एक व्यक्ति को…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में रेलवे पुलिस ने छापा मारकर रेलवे टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा हैं की दर्री जैलगांव चौक पर यूनिक ऑनलाईन नामक एक चॉइंस सेंटर संचालित है। उसमे कथित आरोपी अपनी यूजर आईडी से रेल टिकट बनाता था और उसकी बिक्री करता था। इसकी शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने उसके चॉईस सेंटर में छापा मार कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके कब्जे से कुल 9 टिकट बरामद हुए हैं जिनमें से चार नए और पांच पुराने टिकट है। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है।

- Advertisement -

Share this Article