पाली-तानाखार के पूर्व विधायक सड़क दुर्घटना में हुए घायल….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत पाली-तानाखार क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा एक हादसे का शिकार हो गए हैं। उक्त घटना कटघोरा बायपास मार्ग के ग्राम लखनपुर के पास घटित होना बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार एक सड़क हादसे में पाली-तानाखार क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा हैं की सड़क पर बैठे मवेशी को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में उनका वाहन जा घुसा। पूर्व विधायक अपनी वाहन में बैठकर कोरबा से कटघोरा के रास्ते पाली अपने घर की ओर जा रहे थे। उक्त घटना में विधायक को चोंटे भी आयी हैं।

- Advertisement -

Share this Article