कोरबा जिला में कई अवैध कार्य हुआ बंद लेकिन अवैध रेत उत्खनन जारी , शिकायत के बावजूद मैनिंग विभाग चुप….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba जिले में जबसे एसपी सिद्धार्थ तिवारी , कलेक्टर अजीत वंसत कोरबा जिला में आये है तब से कई अवैध कार्यों पर अंकुश लगते नजर आ रहे हैं जैसे सार्वजनिक स्थान पर शराब , गांजा नशीले पदार्थ सहित कबाड़ दुकान संचालित , खदानों में चोरी व कई अवैध कार्यों पर अंकुश लगते नजर आ रहे हैं साथ ही कई स्थानों में अनेकों अवैध कार्य बंद हो चुका है । लेकिन कुछ क्षेत्रों के नदी- नालों से अवैध रेत उत्खनन निकलना बंद नहीं हो रहे है । जबकि इसकी शिकायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम किया जा चुका है साथ ही मिडिया में अनेकों बार खबर प्रकाशित होते आ रहे हैं

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

खबर देखकर माइनिंग विभाग व जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने का सिर्फ आश्वासन देते हैं और खानापूर्ति कर एकाक ट्रैक्टरों पर कार्यवाही करते हैं । हम बात कर रहे जिले के कटघोरा क्षेत्र अन्तर्गत ढेलवाडिह , धवईपुर एवं दर्री क्षेत्र के सुमेधा , कुमगरी डुमरमुड़ा व कुसमुंडा क्षेत्र के कपाटमुड़ा , आईबीपी नदी का जहां से रेत माफियाओं के द्वारा प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है । इसके साथ ही कई अन्य स्थानों से भी अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है । लेकिन माइनिंग विभाग व जिम्मेदार अधिकारी अवैध रेत उत्खनन को बंद करने में असफल नजर आ रहे हैं।

वहीं ट्रैक्टर मालिकों का हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि या मिडिया अवैध रेत उत्खनन को लेकर सवाल करते हैं तो कहते हैं कि जो करना है कर लो हमारा कुछ होने वाला नहीं है । जिससे यह लगता है कि निश्चित ही  माइनिंग माफियाओं के साथ सांठगांठ है । क्योंकि माइनिंग विभाग सिर्फ उन रेत माफियाओं पर कार्यवाही करते हैं जिसके पहुंच ऊपर तक नहीं है या कहें  विभाग को देने के लिए कुछ नहीं है । विभाग द्वारा कार्यवाही करके थाना में ट्रैक्टर को रखा जाता है । वहीं प्रतिदिन धवईपुर नदी के समीप ढेलवाडिह नदी , सुमेधा, कुमगरी , डुमरमुड़ा , कपाटमुड़ा , आईबीपी नदी से सैकड़ों ट्रैक्टर के माध्यम से रेत की चोरी किया जा रहा है जहां मैंनिग विभाग की कार्यवाही नजर नहीं आने से रेत माफियाओं का हौंसले बुलंद हैं और लगातार इस क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन जारी है ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article