नगर निगम अब सड़क में मलबा और कचरा फेंकने वालों पर करेगा सख्त कार्यवाही…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में नगर निगम अब प्रदूषण फैलाने वालो पर सख्त कार्यवाही करेगा। विभाग ने अभियान चलाकर गंदगी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की योजना बनाई है। इसके तहत सड़क किनारे निर्माण सामग्री व मलबा फेंकने पर 2 हजार रुपये तक अर्थदंड लगाया जाएगा साथ ही सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डंप करने पर भी कार्यवाही करेगी। नगर निगम ने सड़क, सार्वजनिक स्थलों पर मलबा, कचरा नहीं फेंकने और भवन निर्माण सामग्री रोड पर डंप नहीं करने आग्रह किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर मलबा व भवन निर्माण सामग्री डंप करने को निगम ने गंभीरता से लिया है। इसी कड़ी में शहर के तीन स्थानों पर मलबा व भवन निर्माण सामग्री डंप करने पर सख्त कार्यवाही भी की है। इसके उचित निपटान नहीं करने और नियम विरूद्ध कार्य पर कार्यवाही की गई है। फलोद्यान के समीप कचरा डालने पर भी निगम ने कार्रवाई करते हुए 500 रुपए अर्थदंड लगाया है।

निगम यूजर चार्जेज के आधार पर अपना सहयोग देगा,

मलबे के समुचित निपटान की जिम्मेदारी संबंधित निर्माणकर्ताओं की रहती है। उत्सर्जित मलबा निपटान के लिए निगम यूजर चार्जेज के आधार पर अपना सहयोग देगा, वहीं यदि अपशिष्ट सृजनकर्ता द्वारा स्वयं के वाहन से निर्धारित स्थल पर अपशिष्ट पहुंचाया जाता है तो कोई उपभोक्ता शुल्क नहीं लगेगा। नियमों के अनुसार निर्माण और भवन की तोड़-फोड़ करने पर निकलने वाले मलबे को चिह्नांकित लो लाइन एरिया अथवा नगर निगम द्वारा चिह्नांकित समापन स्थल पर ही निपटान करना होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article