पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा व 10 अन्य पर न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित ईसाई कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन की राजस्व रिकार्ड में कूटरचना और षडयंत्र कर खरीद-बिक्री करने के आरोप में पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा और उसके बेटे सहित 10 अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

सिविल लाइन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर यह कार्यवाही की गयी है। 2018 में कांग्रेस सरकार में विधायक चुनाव जीतने वाले मोहितराम को मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। उन पर आरोप है कि मोहितराम केरकेट्टा ने अपने पद का दुरुपयोग कर बिलासपुर में कुदुदंड के चर्च ऑफ ख्राइस्ट मिशन इन इंडिया के कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करीब एक एकड़ जमीन की खरीदी अपने पुत्र के नाम पर की थी।

लगभग 99 लाख में 5 करोड़ की जमीन खरीदने का आरोप

बताया जा रहा हैं की संस्था के कथित पदाधिकारियों ने तत्कालीन विधायक पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा और उनके बेटे के पास एक एकड़ जमीन को 99 लाख 22 हजार 500 रुपए में बेच दी। इसमें गवाह संस्था का वाहन चालक को बनाया गया है। बेची गई जमीन संस्था के रिकार्ड में ईसाई कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है।
इसके अलावा पूर्व में चले न्यायिक मामले में भी जमीन को कब्रिस्तान बताया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए है जिसका सौदा भी इसी मूल्य पर किया गया है।

आपसी सौदे में जमीन की कीमत लगभग 99 लाख रुपए बताकर बाकी के पैसों का बंदरबाट किया गया है, जबकि संस्था के सदस्यों को कब्रिस्तान की जमीन बेचने का अधिकार नहीं है और ना हीं क्रेता को भी कब्रिस्तान की जमीन को खरीदने का अधिकार है।

परिवाद पर आदेश के बाद अब दर्ज हुई एफआईआर

बिलासपुर शहर अंतर्गत विद्यानगर निवासी ने जमीन में कूटरचना और षडयंत्र कर धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की थी। उन्होंने बताया था कि वे चर्च आफ ख्राइस्ट मिशन इन इंडिया कुदुदंड के सदस्य हैं। संस्था के माध्यम से तीन राज्यों में धार्मिक, शैक्षणिक और ट्रेनिंग स्कूलों का संचालन किया जाता है। संस्था के पदाधिकारियों का हर तीन साल में चुनाव होता है। चुने हुए सदस्यों की जानकारी पंजीयक फर्म्स और संस्थाएं को दी जाती है। वर्ष 2009-10 के बाद से संस्था का चुनाव नहीं हुआ है।

उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन के रिकार्ड में कूटरचना, षडयंत्र कर गलत तरीके से बेचने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने मांग की थी। उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
प्रार्थी आलोक विल्सन की ओर से पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा सहित के 10 अन्य के विरुद्ध धारा 120-B, 403, 406, 420, 467, 468 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article