जिले के वरिष्ठ पत्रकार की धर्मपत्नी का शव मिला बंद आवास में….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शर्मा का शव सीएसईबी कॉलोनी कोरबा-पूर्व के आवास में पाया गया। जानकारी के अनुसार श्रीमती जानकी शर्मा क्वार्टर नंबर/569 में अकेले रहा करती थी। कल शाम को उन्हें कॉलोनी में घूमते हुए भी देखा गया था। परंतु आज सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर संदेह के आधार पर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी देकर जब दरवाजा तोड़ा गया तो जानकी शर्मा का शव दिखाई दिया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा लंबे समय तक कोरबा में रहकर विभिन्न अखबारों में अपनी सेवाएं देते रहे। छत्तीसगढ़ के नामचीन पत्रकारों और साहित्यकारों में उनकी गिनती रही हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शर्मा की मृत्यु का वास्तविक कारण क्या है यह पता लगाने सिविल लाइन पुलिस जांच कार्यवाही कर रही है।

Share this Article

You cannot copy content of this page