NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में हाथियों के दल का एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया हैं। जिसमे आज सुबह सड़क पार करते आधा दर्जन से अधिक हाथी नजर आये। वायरल वीडियो में दल के साथ बेबी एलिफेंट भी नजर आ रहा हैं।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल क्षेत्र के ग्राम गुरसिया से ग्राम जटगा मार्ग पर हाथी का दल दिखाई दिया हैं। हाथियों के देखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी वहा पहुँच गयी हैं। साथ ही आसपास के ग्रामो में मुनादी करा सावधान रहने कहा जा रहा हैं।
- Advertisement -
काफी लंबे समय से हाथी कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में जमे हुए हैं। अक्सर यह हाथियों का झुंड सड़क मार्ग पर विचरण करते दिखाई दे जाता है।

