अंचल में श्रीश्याम मित्र मंडल की निशान यात्रा निकली केदारनाथ अग्रवाल के निवास स्थान , 11 नारी शक्ति रही आकर्षण का केंद्र….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले में श्रीश्याम मित्र मंडल द्वारा कोरबा अंचल के हृदय स्थल में स्थित मिशन रोड श्रीश्याम मंदिर परिसर में 22वां श्याम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। तीन दिवसीय महोत्सव 25 मई से यहां शुरू हुआ। इसी क्रम में 26 मई को निशान यात्रा अंचल के ख्यातिलब्ध समाजसेवी और प्रतिष्ठित व्ययसायी केदारनाथ अग्रवाल के निवास स्थान सह टीवीएस शोरूम टी.पी. नगर से पॉवर हाऊस रोड होते हुए श्रीश्याम मंदिर मार्ग मिशन रोड तक निकाली गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस निशान यात्रा में 11 नारी शक्तियों द्वारा जलती सिगड़ी धूनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। निशान यात्रा के शुभारंभ अवसर पर केदारनाथ अग्रवाल के प्रतिष्ठान में जबरदस्त जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी। पूजा अर्चना के साथ यात्रा शुभांरम्भित हुई। जिसमे मेरठ की नृत्य नाटिका, स्पेशल झांकियां, प्राचीन सूरजगढ़ निशान दर्शन, बिलासपुर का स्पेशल धमाल, दुर्ग का ताबड़तोड़ डीजे सिस्टम, बस्तर की कर्मा नृत्य टोली, राजनांदगांव का प्रसिद्ध बाबा का रथ, रंग-बिरंगी आतिशबाजी, पटना का कुशवाहा साउंड सिस्टम मुख्य आकर्षण का केंद्र देखने को मिला। इस कार्यक्रम में अंचल के धार्मिक आस्थाजनो का अभूतपूर्व जमावड़ा देखा गया जो ढोल-ढपीरे के साथ खाटू श्याम की भक्ति में तल्लीन दिखे।

27 मई को श्याम भक्तो द्वारा श्रीश्याम सवामणी प्रसाद लगाया जाएगा। इसी दिन शाम 6.30 बजे से श्री श्याम संकीर्तन किया जाएगा। श्रीश्याम संकीर्तन में महाराज मानवेन्द्र सिंह चौहान पुजारी निज मंदिर सेवक परिवार खाटू श्याम, संजू शर्मा कोलकाता, रवि बेरीवाल कोलकाता, साक्षी अग्रवाल जयपुर अपनी प्रस्तुति देंगे। 27 मई को रात्रि 9.15 बजे से 12.15 बजे तक श्याम रसोई का आयोजन होगा। जिसमें भव्य दरबार, इत्र वर्षा, छप्पन भोग, अखण्ड ज्योति, पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण रहेगा।
श्रीश्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष रोहणी सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article