NOW HINDUSTAN korba कोरबा जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत सुबह लगभग 7 बजे ग्राम पाली-केराझरिया के पास एक बोलेरो और स्कूटी में जबरदस्त जानलेवा टक्कर हुई। जिसमें स्कूटी चालक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक महिला की पहचान स्वाति दुबे उम्र 30 वर्ष पति विश्वेश्वर दुबे के रूप में की गयी हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक का पति विश्वेश्वर दुबे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी है।
उक्त दुर्घटना की खबर फैलते ही सहकर्मियों सहित पूरे पाली नगर में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर पाली पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टपार्टम के लिए भिजवाया। अंतिम संस्कार हेतु शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
बोलेरो वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक महिला की हुई मृत्यु…..