ग्राम मोहनपुर में लोनर हाथी ने मचाया उत्पात-घर को किया छतिग्रस्त….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अतंर्गत केंदई व एतमा नगर रेंज के बाद अब हाथियों ने पसान रेंज में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीजाडाड़-बरदापखना के रास्ते अचानक आ धमके लोनर हाथी ने ग्राम मोहनपुर में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान लोनर ने भारत सिंह नामक एक ग्रामीण के घर को न केवल निशाना बनाते हुए ढहा दिया, बल्कि वहां रखे धान व अन्य अनाज को चट करने के साथ घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचाया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

पीडि़त ग्रामीण द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और लोनर द्वारा किए गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की। जानकारी के अनुसार लोनर हाथी का उत्पात गांव में काफी देर तक चला, इस दौरान ग्रामीण डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे। ग्राम मोहनपुर में उत्पात मचाने के बाद लोनर पसानबीट में स्थित कोसाबाड़ी पहुंच गया। लोनर को यहां विश्राम करते हुए देखा गया।

इस संबंध में सहायक रेंजर ईश्वर मानिकपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोनर हाथी इस समय उनके सर्किल में है वन अमला द्वारा उसकी सतत निगरानी की जा रही है। आसपास के ग्रामो में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सर्तक करने का काम शुरू कर दिया गया है। उधर केंदई रेंज के लालपुर व कापानवापारा मेंं हाथियों का दो दल विचरणरत है। ये दल यहां काफी दिनों से डेरा जमाए हुए है। दल में मौजूद हाथी दिन भर जंगल व पहाड़ में रहता है। शाम होने पर नीचे उतरकर पानी पीने के बाद पुन: वापस चले जाते हैं।

एतमा नगर रेंज के पचरा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में हाथी घूम रहे है। जो फिलहाल शांत है इस बीच कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में एक लोनर हाथी की धमक धरमजयंगढ़ वनमंडल से हुई है। लोनर कुदमुरा की सीमा पर प्रवेश जंगल के रास्ते जिल्गा पहुंचकर यहां के जंगल में डेरा डाल दिया हैं। हाथी के जिल्गा पहुंचने की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचकर उसकी निगरानी में जुट गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article