प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के हौसले काफी बुलंद, कोरबा और रायबरेली सीट को लेकर कही बड़ी बात….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा छतीसगढ़ कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत के हौसले कांग्रेस की जीत को लेकर काफी बुलंद हैं। भाजपा ने कोरबा सीट के लिए पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय का नाम कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती ज्योत्सना महंत से मुकाबला करने के लिए तय किया और चुनाव मैदान में उतारा, तो डॉ. महंत ने राहत की सांस ली। राजनीति के अनुभवी खिलाड़ी डॉ. महंत छतीसगढ़ के लोकप्रिय और कद्दावर नेता हैं। सुश्री सरोज पांडेय का नाम तय हो जाने के बाद डॉ. महंत ने अपने करीबी कांग्रेस के नेताओं से बातचीत में कहा था, कोरबा सीट हम जीत रहे उन्होंने यह भी कहा कि कोरबा के स्थानीय किसी नेता को बीजेपी टिकट देती तो यहां से कांग्रेस का चुनाव जीतना कठिन हो जाता।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

बता दे कि भाजपा से विकास महतो को टिकट देने की जब चर्चा चल रही थी तब डॉ. महंत का टेंशन बढ़ा हुआ था। 40 साल से कांग्रेस की राजनीति कर रहे डॉ. महंत काफी अनुभवी नेता हैं। वह इस बात को अच्छी तरह से जानते थे कि भाजपा का स्थानीय उम्मीदवार कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता हैं।बता दे कि वर्ष 2014 में कोरबा निवासी और भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. बंशीलाल महतो को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था, जिससे डॉ. महंत चुनाव हार गये थे, हालांकि डॉ. महतो की जीत का अंतर काफी कम था। डॉ. महतो को स्थानीय होने का भरपूर फायदा मिला था।

यही वजह थी की डॉ. महंत सुश्री सरोज पांडेय को टिकट मिलने से काफी खुश थे। डॉ. महंत की धर्मपत्नी व मौजूदा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की जीत को आसान करने के लिए डॉ. महंत और कांग्रेस के नेताओं ने न केवल अपने प्रचार में बल्कि सार्वजनिक रूप से यह बयान बाजी करी कि सुश्री सरोज पांडेय बाहरी उम्मीदवार हैं। उन्होंने यह प्रचारित किया कि क्षेत्रवासियों को अपने काम के लिए दुर्ग-दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ेगी। शहर और ग्रामीण अंचलों में इसका काफी असर पड़ा। डॉ. महंत ने पूरा चुनाव स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार के नाम से लड़ा।

वहीं मतगणना के एक दिन पहले भी अपने लोगों के सामने डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस कोरबा हारती हैं, तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रायबरेली से चुनाव नहीं जीत सकते। डॉ. महंत को कोरबा सीट जीतने का पूरा भरोसा हैं। इसलिए देश की सर्वाधिक वीआईपी सीट रायबरेली का ज़िक्र अपने कार्यकर्ताओं के सामने किया।
बता दे कि रायबरेली और कोरबा सीट पर कांग्रेस अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार से बढ़त बनाये हुए हैं। राहुल गांधी की बढ़त काफी बड़ी हैं औऱ उनका चुनाव जीतना लगभग तय है। कोरबा लोकसभा में 14वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना महंत लगभग 20 000 वोटो से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रही हैं। रुझानों से लग रहा हैं की दीदी को मिलेगी भाभी से मात।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article