करमता भाजी के साथ धोखे से रखा धतूरा पत्ते की सब्जी खाने से बिगड़ी 3 लोगों की तबीयत….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत वैशाली नगर निवासी 3 लोगों की तबीयत करमता भाजी के साथ धतूरा पत्ता को धोखे से काट कर सब्जी बनाकर खाने से बिगड़ गई। सभी को जिला मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पोता और दो नाती का उपचार जिला मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहल सभी का इलाज जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना अंतर्गत वैशाली नगर निवासी बाबू लाल धुर्वे (70), विकास (धुर्वे 24) और विनय धुर्वे (20) तीनों रिश्ते में दादा, पोते और नाती हैं। बाबू लाल धुर्वे की धर्मपत्नी धतूरा पत्ता तोड़कर घर पर लाई और किचन में रख दी। उस धतूरा पत्ते को पीस कर उसके नाती विनय के पैर में लगाना था, जहां उसे चोट लगी हुई थी।

बहू ने धतूरा के पत्ते के पास रख दी थी करमता भाजी

इस दौरान बाबू धुर्वे की बहू भी करमता भाजी लेकर आई और किचन में वहीं पर रख दी जहां पर धतूरा के पत्ते रखे हुए थे। इसके चलते दोनों के पत्ते एक जैसे होने पर मिल गया। शांति बाई ने दोनों को सब्जी बनाकर रख दी। थोड़ी देर बाद बाबू लाल धुर्वे, उसका नाती विनय और पोता विकास तीनों एक साथ खाना खाने बैठे।

पोते ने खाना छोड़ा, दादा ने पूरा खाना खाया

खाना खाते समय विनय और विकास को खाना कड़वा लगने लगा। उसके बाद दोनों ने आधा खाना खा कर छोड़ दिया। लेकिन दादा बाबू लाल ने पूरा खाना खा लिया था। इसके बाद एक के बाद एक तीनों की हालत बिगड़ने लगी। सूचना के बाद 108 के जरिए जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। परिजनों ने भाजी के साथ धतूरा पत्ता को खाना बताया गया है। इसका सेवन कब कैसे और किन परिस्थितियों में किया गया है यह जांच का विषय है। संबंधित थाना को रिपोर्ट भेजा जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article