जिले के पाड़ीमार जोन फीडर से बेलाकछार को बिजली आपूर्ति करने मांग हुई तेज……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत दोंदरो के आश्रित गांव बेलाकछार को पाड़ीमार जोन के फीडर से बिजली आपूर्ति और लगभग 6 महीना पहले स्वीकृत ट्रांसफार्मर को गांव में लगाने की मांग पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने जरूरी कार्यवाही करने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के समक्ष क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य कौशल प्रसाद पटेल ने ज्ञापन देकर यह मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि बालको क्षेत्र के ग्रामो की बिजली आपूर्ति पुराने विद्युत तारों से ही हो रही है। जिसके कारण बार-बार पॉवरकट की समस्या उत्पन्न हो रही है। संगम नगर बालको के किनारे बसे बेलाकछार में स्कूल मोहल्ले के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने लगभग 6 महीना पहले मंजूरी मिल चुकी है। मगर अब तक वितरण कंपनी ने ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है।

दूसरी ओर दर्री जोन के फीडर से बिजली सप्लाई की जा रही है, इससे समस्या अधिक बढ़ गई है। बिजली फाल्ट आने पर समय पर सुधार कार्य नहीं होता है। पाड़ीमार जोन के फीडर से बेलाकछार व आसपास गांवों को बिजली आपूर्ति की जाए। इस पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने जरूरी कार्यवाही करने बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता को एक पत्र लिखा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article