नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा जामगांव में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)
NOW HINDUSTAN कोरबा/गरियाबंद 06 जून 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम जामगांव में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के बर्मन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी कुलेश्वर जाशी ने गांव की महिलाओं को भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के परिपालन में जल संरक्षण, जल का सदुपयोग, जल भण्डारण, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, सभी जल निकायों की गणना, जियो टैगिंग और सूची बनाना और उसके आधार पर जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक योजनाएं तैयार करने के संबंध में जानकारी दी।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिले में जलशक्ति केन्द्रों की स्थापना करना, गहन वनीकरण, जागरूकता अभियान, सी.टी. आर. 2024 अभियान 09 स्प्रिंग स्रोतों के क्रियाकलाप और रख-रखाव के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति स्रोतों की जियो टैगिंग करना तथा पर्यावरण के बारे में बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधुबाला रात्रे, सरपंच अरुण सिन्हा ने भी महिलाओं को जल का सदुपयोग करने के संबंध में जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने  जल को उपयोगी बताते हुए कहा कि हमें गर्मी के समय धान के बदले अन्य फसल लेनी चाहिए, जिससे कि अन्य फसलों में कम पानी का उपयोग कर हम दूसरे फसल लेकर आर्थिक रूप से मजबूत हो। उल्लेखनीय है कि  कि जल संसाधन विभाग द्वारा जल प्रबंधन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से गांव-गांव में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article