ग्रामीण पर भालू ने किया हमला , मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में पसान थाना के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा चिकनी पारा निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण शिवनारायण पिता सहदेव सिंह अपने कुछ निजी कार्य से पास के दूसरे ग्राम गया था। वहा से वह सुबह लगभग 10:30 बजे जंगल मार्ग से अपने गृहग्राम लौट रहा था।उसे पानी प्यास लगने पर वह एक जंगली नाले में पानी पी रहा था, उसी समय एक मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी। ग्रामीण घायल अवस्था में जैसे-तैसे भागकर घर तक आया, घर आकर परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। घर वालों ने डायल 112 को कॉल कर घटना की सूचना दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

डायल 112 तत्काल मौके पर पहुंची, परंतु ग्रामीण का घर मुख्य सड़क से दूर था तो डायल 112 में पदस्थ जवान रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने वाहन को वहीं खड़ा कर खेत और पगडंडी मार्ग से ग्रामीण के घर पहुंचे, ग्रामीण घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा था, जिसे तत्काल चारपाई में उठाकर वाहन तक लाया गया। इस बीच रास्ते में संजीवनी 108 मिलने से बेहतर ढंग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article