पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह समिति की पत्रकारवार्ता……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

देश के विकास तथा स्वतंत्रता संग्राम में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर का अनुपम योगदान: अक्षदा पुंडलिक

NOW HINDUSTAN.  कोरबा। देश के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के किए कार्यों और उनके योगदान को बताने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल और कॉलेजों में जाकर युवाओं को बताया जा रहा है। युवाओं के माध्यम से उनके घरों में भी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर बारे में जानकारी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
उक्त बातें पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह समिति सचिव श्रीमती अक्षदा पुंडलिक और अभिषेक शर्मा ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में बताने नवरात्रि और दशहरा के दौरान पूजा पंडालों में भी विविध आयोजन किए गए थे। आगे भी यह आयोजन जारी रहेगा। फिलहाल अभी स्कूल और कॉलेज में प्रचार प्रसार को किया जा रहा है। जल्द ही इसमें विस्तार देखने को मिलेगी। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इतिहास में अलग-अलग समय पर भारत के इस पावन भूमि पर महान पुरुषों और महिलाओं ने जन्म लिया है, जिन्होंने समय समय पर अद्भुत कार्य किये। इसी भूमि ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर जैसी महान महिला नेता को जन्म दिया है, जिन्होंने देश के विकास तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम में अनुपम योगदान दिया।भारत की विरासत, संस्कृति और शक्ति को समृद्ध करने में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जैसा दूसरा उदाहरण नही है। अपने लोक कल्याणकारी कदमों की वजह से वे 18वीं सदी की महान विभूति के रूप में जानी जाती हैं। अपने पति खंडेराव होलकर और ससुर मल्हारराव होलकर के निधन के बाद, अहिल्याबाई ने बड़ी हिम्मत का परिचय देते हुए होलकर साम्राज्य को दृढ़ता और साहस के साथ संभाला। एक दूरदर्शी प्रशासक के रूप में अहिल्याबाई ने भूमि राजस्व प्रबंधन की प्रक्रिया सरल बनाई। उनका प्रशासन निष्पक्षता, न्याय और अपनी प्रजा के प्रति कर्तव्य की गहरी भावना की मिसाल था।ऐसे समय में जब महिलाओं की आवाज़ अक्सर दबा दी जाती थी, उन्होंने उनके अधिकारों की वकालत की और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए रास्ते बनाने की दिशा में काम किया।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी के अलावा समिति के सदस्य निधि तिवारी, निक्की उपाध्याय व मनोज झा सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page