बाल संप्रेषण गृह (बालक) का किया औचक निरीक्षण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रहे शामिल…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला में 25 फरवरी को बाल संप्रेषण गृह (बालक) रिसदी कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.) का औचक निरीक्षण सत्येंद्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.), शीलू सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.) के द्वारा किया गया। बाल संप्रेषण गृह (बालक) रिसदी कोरबा में कुल 40 बालक उपस्थित थे।

- Advertisement -

सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा रूटीन चार्ट के हिसाब से बच्चों को खाना, बच्चों के नहाने की समुचित व्यवस्था, प्रत्येक बच्चे को उनके परिवार वालों से बात कराया जाना, विधि से संघर्षरत बालकों की संप्रेषण गृह निरूद्धता अवधि, निरूद्ध बालकों की जन्मतिथि अनुसार वर्तमान उम्र, बालकों के अपराध की समीक्षा, पैरवी हेतु नियुक्त अधिवक्ता की जानकारी सहित रहने हेतु कमरों की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

Share this Article