ब्रेकिंग न्यूज़ बैंक खुलते ही 37 करोड़ की लूट, 36 करोड़ का सोना और 43 लाख कैश लेकर फरार बदमाश…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba झारखंड। झारखंड में बैंक खुलते ही बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। बताया जा रहा है कि बदमाश केनरा बैंक से करीब 37 करोड़ रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। इसमें लगभग 36 करोड़ रुपये का सोना और 43 लाख रुपये नकद शामिल है।

जानकारी के मुताबिक बदमाश बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद अंदर दाखिल हुए और करीब 24 मिनट के भीतर पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक से बैंक पहुंचे थे, जिससे लोगों और बैंक कर्मचारियों को उन पर शक नहीं हुआ। लूट के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक परिसर की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया है।
इतनी बड़ी रकम और सोने की लूट के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Share This Article