वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन…….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर, पुराना बस स्टैंड कोरबा में सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 463 भैया-बहन, 72 अभिभावक तथा विद्यालय परिवार के 60 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपक राज, बीएमओ, रानी धनराज कुमार देवी चिकित्सालय कोरबा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिक्षा समिति कोरबा के आजीवन सदस्य शशि शर्मा ने की। वहीं कार्यक्रम के वक्ता के रूप में सरस्वती शिक्षा समिति के समन्वयक सूर्यकुमार पाण्डेय ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया। आयोजकों ने बताया कि इस सामूहिक गायन के माध्यम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आयोजित प्रयास में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का वातावरण बना रहा। सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Share This Article