NOW HINDUSTAN. Korba. संयुक्त जिला कार्यायल के सभाकक्ष में ’ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से जेम पोर्टल पर सरकारी खरीदी संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है। इस प्रकार की कार्यशालाएँ उद्यमियों और समूहों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। इसी तरह कार्यशाला में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम), रायपुर के वरिष्ठ सहायक निदेशक श्री राकेश तिवारी ने सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग विकास एवं एमएसएमई इकाइयों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।
- Advertisement -
इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (डीटीआईसी) श्री गोपाल राव ने रैम्प योजना के अंतर्गत राज्यभर में संचालित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय पहुँच और अन्य कई पहलें चल रही हैं, जो सूक्ष्म उद्यमों के लिए नए अवसर सृजित कर रही हैं। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए।

