NOW HINDUSTAN सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन पर जिले में चलाए पूना नरकोम अभियान ( नई सुबह – नई शुरूवात ) से प्रभावित हो कर तुलसी राम मिलिशिया सदस्य ( छ. ग. शासन द्वारा एक लाख ईनाम) निवासी मलकानगिरी (ओडिसा) व सोढ़ी रामे (केएएमएस उपाध्यक्ष) निवासी थाना कटेकल्याण जिला सुकमा दंतेवाड़ा क्षेत्र द्वारा सोमवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आतमसमर्पित दोनो नक्सली तोंगपाल इलाके में वर्षो से सक्रिय थे। तुलसी राम व महिला आत्मासमर्पित नक्सली सोढ़ी रामे नक्सल संगठन में जुड़कर थाना तोंगपाल व जिला दंतेवाड़ा के थाना कटेकल्याण क्षेत्र में एवं तुलसी राम छ. ग. – ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र के कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पित नामसलियो को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।