राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में शिक्षक संसार का आयोजन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. शिक्षक ,अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका दीप जलाकर उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक महेंद्र राम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने किया एवं संचालन वरिष्ठ शिक्षक केशव नारायण राय ने किया. मौके पर विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी अभिभावक, सभी जनप्रतिनिधि, प्रखंड के सभी उच्त्तचर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए.

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र राम ने कहा शिक्षक अभिभावक में संवाद होना जरूरी है. जिसमें जनप्रतिनिधियों से भी काफी अपेक्षाएं होती है. वे विद्यालय के विकास में अपना योगदान देंगे तो विद्यालय का विकास आवश्यक होगा. सरकार द्वारा सभी विद्यालयों का समावेशी विकास किया गया है .सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा सभी क्षेत्र में विकास हुआ है. शिक्षक हर माह अभिभावक को बुलाकर संवाद करें. हमारे बच्चे नशा का शिकार हो रहे हैं अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में अभिभावकों को विद्यालय के अलावे घर पर बच्चों को संस्कार देंगे तो वह बुरी लतों का शिकार नहीं होगे.।अभिभावक शिक्षकों के बीच जब तक समन्वय स्थापित नहीं होगा तो  समस्या उत्पन्न होगी ।

वही विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह ने कहा की शिक्षा से बढ़कर कोई दौलत नहीं है. इसे कोई नहीं छीन सकता है  कोई नहीं चुरा सकता है. अभिभावक विद्यालय में बच्चों को भेजें समस्या है तो अभिभावक स्कूल में जाकर शिक्षकों को इससे अवगत करावे तो समस्या का सावधान होगा। शिक्षक भी इमानदारी से बच्चों को पढाए. अच्छी शिक्षा मिलेगी तो बच्चे स्कूल जरूर जाएंगे. उन्होंने कहा कि अभिभावकों को हमेशा बच्चों के शिक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए. शिक्षक अभिभावक को आगे बढ़कर काम करना होगा। तभी शिक्षा का विकास होगा।

बिहार के सभी 10+2 विद्यालय उत्क्रमित कर दिए गए लेकिन न भवन की व्यवस्था है ना इंफ्रास्ट्रक्चर है नहीं शिक्षक की पर्याप्त व्यवस्था है. बिहार के 80% विद्यालय को भवन नहीं है. दो कमरे, तीन कमरे में विद्यालय चल रहे हैं. बड़ी संख्या में शिक्षकों को बहाल कर दिया गया लेकिन कमरों का संख्या नहीं बढ़ाया गया .सिर्फ फाइलों में आंकड़े जुटाए जा रहे हैं. इस तरह से कैसे बिहार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकती है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों को सजग रहना होगा।

वहीं उन्होंने विद्यालय परिवार के मांग पर विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह ने अगले वित्तीय वर्ष में विद्यालय को एक कमरा देने का आश्वासन दिया. वही विद्यालय भवन के ऊपर विधायक महेंद्र राम से एक सभागार निर्माण बनाने की मांग किया. जिस पर उन्होंने बनाने का शीघ्र आश्वासन दिया. वहीं विद्यालय के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल स्कूल घोषित किया गया है. कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय परिसर में स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी बेचन शर्मा के तस्वीर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक विजय कुमार द्वारा सभी उपस्थित मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम समाप्ति उपखरांत विद्यालय परिसर में संजय कुमार सिंह के निधि से बने कमरे का उद्घाटन ,जिला परिषद गुंजा कुमारी के कोटा से भवन जीर्णोद्धार, शौचालय निर्माण उपरांत उद्घाटन एवं शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए कोष से भवन का उद्घाटन उपस्थित मुख्य अतिथि महेंद्र राम एवं संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया. मौके पर उपस्थित मजे लाल राय, बसंत सिंह, प्रभात चौधरी ,रामेश्वर प्रसाद सिंह, कुमार सौरभ, वकील राय, राज नारायण महतो, तपसी प्रसाद सिंह, राजेश कुमार ,संजय कुशवाहा, हरिनंदन कुमार ,रघुवंश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, नगीना सिंह, बसकित राय,  राम लखन राय, अवधेश राय, अमीर कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article