ब्रेकिंग न्यूज़:- महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश: उप मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत, पीएम ने जताया दुख……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. बारामती के कार्यक्रम में शामिल हिने जा रहे  महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई है.

- Advertisement -

ये विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के मुताबिक़ बुधवार सुबह ये हादसा हुआ.

विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे. डीजीसीए के मुताबिक़ हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है.

मीडिया से बात करते हुए, अजित पवार के निजी सहायक अनिल ढिकले ने भी दुर्घटना की खबर की पुष्टि की.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 8.48 बजे विमान की लैंडिंग के दौरान हुई. अजित पवार के सुरक्षा गार्ड भी उनके साथ विमान में थे.

यह चार्टर विमान था, जो VTSSK, LJ45 था, और यह मुंबई से बारामती जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अन्य नेताओं ने इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Share this Article