
NOW HINDUSTAN. Korba. उतर बिहार स्वतंत्रता आन्दोलन का केंद्र बिन्दु स्थल ऐतिहासिक शिव मंदिर उफरौल ककरहटा (मोहनपुर मठ) के प्रांगण में आगामी 8 फरवरी को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन की सफलता को लेकर स्वयं सेवकों ने ग्राम उफरौल ककरहटा में कार्यक्रम के संपर्क प्रमुख भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के आवास पर तैयारी को लेकर बैठक की गई।
- Advertisement -
विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए हरेश कुमार सिंह ने कहा कि विराट हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जाति, धर्म, भाषा से उपर उठकर राष्ट्र के लिए एक साथ आना एवं अपनी युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध विरासत से परिचित कराकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के पुनर्निर्माण के साथ सनातन धर्म, संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण कर सांस्कृतिक मूल्यों के साथ सामाजिक भेदभाव का परित्याग कर समाज को एकजुट कर एक सुत्र में बांधने का प्रयास है।
तैयारी बैठक में मुख्य रूप से दिलीप कुमार अम्वष्ट, चन्द्र प्रकाश सिंह, निर्मला देवी, अवधेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, डॉ दिनेश दास, डॉ रंजीत प्रसाद यादव, नरेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र ठाकुर, श्रवण पासवान, शिव शंकर पासवान,वालेश्वर भगत,राम दयाल पासवान, विकास कुमार, अभिनन्दन कुमार, संजय कुमार सिंह, विशाल कुमार, विवेक कुमार सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


