
Bihar News- गौसपुर बरियारपुर पंचायत के संत बाबा राम रक्षा दास जी के मठ गौसपुर बरियारपुर के परिसर में आयोजित। श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ एवं अष्टयाम यज्ञ हेतु ध्वजारोहण, भूमि पूजन कार्यक्रम का आज बुधवार को भव्य आयोजन किया गया. यज्ञ संचालन समिति गौसपुर के व्यवस्थापकों गुलशन राय, उमेश राय, आलोक कुमार, भोला सिंह, रणजीत राय, मुरारी राय, अमरनाथ राय आदि ने बताया कि यज्ञ का आयोजन 19 मार्च से 28 मार्च तक होगा।
- Advertisement -

भूमि पूजन के साथ ही विष्णु महायज्ञ का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है. दर्जनों देवी देवताओं की मूर्तियां बनाई जाएगी.वही यज्ञ स्थल पर दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया. जिसमें अनेक ग्रामीण, साधु संत महात्मा उपस्थित हुए. कार्यक्रम में संपूर्ण प्रखंड वासियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
समाजसेवी आलोक राय ने बताया कि समस्त प्रखंड वासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम हो रहा है. हर साल की भांति इस वर्ष भी विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है. 10 दिन तक आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में झूले, दर्जनों मिठाइयां की दुकान , सौदर्भ प्रसाधन की दुकान झूले आदि की व्यवस्था होगी।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


