
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. अवैध शराब विक्रय को रोकने गई पुलिस को देखकर गांव के घने आम के बगीचे एवं सरसों के खेत का लाभ उठाते हुए तस्कर भागने में सफल रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के हरिश्चंद्र पासवान पिता स्वर्गीय बनवारी पासवान अपने घर पर शराब का अवैध कारोबार करता है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने सहायक अवर निरीक्षक संजीवन पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ छापामारी दल गठन किया।
- Advertisement -
जब छापामारी दल उसके घर पर छापामारी करने गई तो देखा कि एक व्यक्ति खेत में बोरा फेंक कर भागने लगा. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए भरपूर प्रयास किया किंतु वह घने आम के बगीचे एवं खेत होते हुए भाग चला. पुलिस ने फेके गए बोरे की तलाशी ली तो उसमें 10-10 लीटर प्लास्टिक के पैकेट में अवैध देसी शराब रखी हुई थी. जिसकी कुल मात्रा 40 लीटर बताई गई है।
पुलिस द्वारा शराब कारोबारी हरिश्चंद्र पासवान पिता स्वर्गीय बनबारी पासवान के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


