सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN लोक विज्ञान पर्यावरण सुधार एवं संतुलित विकास के उद्देश्यों को लेकर कार्य करने वाली संस्था छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई द्वारा 3 जनवरी 2023 को क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रितेश सुनहरे उपस्थित रहीं। डॉक्टर रितेश एक होम्योपैथिक डॉक्टर होने के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न वर्षों में विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं को जीता है ।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. सुनहरे ने कहा कि महिलाओं का ज्यादा शिक्षित हो जाने का एक आयाम यह भी देखा जा रहा है कि संबंध विच्छेद के मुद्दे बढ़ते जा रहे हैं, निसंदेह यह भी एक पक्ष है कि अब महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं महिलाएं यदि शिक्षित है तब वह घर की जिम्मेदारियों से मुंह ना मोड़े, कई जगह देखा गया है कि यदि महिलाएं ज्यादा पढ़ी लिखी है तो वह गृहस्ती के कार्य नहीं करती यह एक दुखद पहलू है ,अपनी बेटियों को शिक्षित करें एवं उन्हें अपनी गृहस्ती को संभालना भी सिखाए ,अपनी बेटियों के साथ-साथ अपने बेटों को भी यह सिखाएं, ईन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु भी छात्र छात्राओं को जानकारी दी एवं प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -

इस मौके पर शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुल सत्तार ने सावित्रीबाई फुले के संबंध में बोलते हुए महिलाओं की शिक्षा के महत्व के विषय में संबोधन किया, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के राज्य संयुक्त सचिव निधि सिंह ,सह सचिव वेद व्रत उपाध्याय, कमला नेहरू महाविद्यालय के शिक्षा संकाय से सहायक प्राध्यापक डॉक्टर भारती कुलदीप, डॉ रश्मि शुक्ला , नितेश यादव, शंकर यादव, प्रीति द्विवेदी, अंग्रेजी विभाग से सुमित बनर्जी, दुर्गा चंद्राकर राजनीति शास्त्र से अंजू मधुकर समाजशास्त्र से प्रीति जायसवाल का विशेष सहयोग रहा एवं बीएड संकाय के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं शशि कला महंत ,साक्षी शर्मा, आशी यादव ,राकेश कुमार,सुकन्या, वंदना, पुष्पलता, अंजलि ,आशा, लता ,योगेंद्र द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए एवं मंच का संचालन सफलतापूर्वक आफरीन द्वारा किया गया…..!!

Share this Article