उड़ान संस्था ने जरूरतमंदों को किया वस्त्रों का वितरण…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.   कोरबा जिले में सामाजिक सरोकार के तहत महिलाओं की संस्था उड़ान द्वारा क्लॉथ डोनेशन कैम्प के माध्यम से जरूरतमंदों को वस्त्रों का वितरण किया गया। एनटीपीसी, जमनीपाली क्षेत्र की संस्था उड़ान की अध्यक्षा नीलांजना सेन एवं सचिव माधुरी चौहान साहू के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में आयोजित किया गया। क्लॉथ डोनेशन कैम्प के माध्यम से उड़ान से जुड़ीं महिला सदस्यों ने जरूरतमंदों को कई प्रकार के वस्त्रों का वितरण किया। वस्त्र प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और आभार जताया।

- Advertisement -

उक्त सेवा कार्य में शोभा तिवारी, कृष्णा मित्रा, शकुंतला राठौर, सोनी कर्ष ने भी सहभागिता की। उड़ान की सदस्यों ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करते हुए मानव सेवा को बढ़ावा देना है। अध्यक्ष नीलांजना सेन एवं सचिव माधुरी चौहान साहू ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकार तथा महिला सशक्तिकरण के कार्यों से जुड़ी हुई है।

Share this Article