भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा को मिला नया जोश, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश युवा मोर्चा ने जिला कोरबा में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व ने अनुज वैभव शर्मा (BJYM) को नव नियुक्त जिलाध्यक्ष तथा मोंटी पटेल को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति की घोषणा के साथ ही जिलेभर के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया है।

- Advertisement -

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहते हुए संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं, जिला महामंत्री बनाए गए मोंटी पटेल भी संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं, जिन्होंने निरंतर परिश्रम और सक्रियता से पार्टी को मजबूत किया है।

इन नियुक्तियों पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वैभव शर्मा और मोंटी पटेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिला कोरबा में युवाओं को संगठित कर राष्ट्रनिर्माण, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

भाजपा युवा मोर्चा में हुए इस नेतृत्व परिवर्तन को आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे कोरबा जिले में युवाओं की भागीदारी और भाजपा की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

Share this Article