प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के महा दलित टोलो में महान संत शिरोमणि रविदासजी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. राजापाकर /वैशाली नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर 12 महादली टोले में समाजसेवी टुनटुन राम के अध्यक्षता में रविदास पूजा समिति द्वारा संत विदास जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. एवं उनके तैलचित्र के साथ विभिन्न टोलो, चौक चौराहा का भ्रमण किया गया. राजापाकर बाजार वार्ड नंबर 10 महादलीत टोले में भी पूर्व वार्ड सदस्य राजेश राम के नेतृत्व में  समुदाय के लोगों द्वारा संत रविदास जी की मूर्ति के साथ बाजार के चौक चौराहों का भ्रमण किया गया।

- Advertisement -

इस मौके पर समाजसेवी टुनटुन राम ने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  संत शिरोमणि रविदास जी एक महान संत, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक थे. उन्होंने अपने निर्गुण ,भक्ति, धारा के माध्यम से समाज में व्याप्त छुआ छूत, जाति पाति एवं आडंबरों का खंडन किया. दलित समुदाय में जन्मे संत रविदास ने  कर्म की प्रधानता और ईश्वर के प्रति प्रेम का संदेश दिया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में माघ पूर्णिमा के दिन 1433 ईस्वी में उनका जन्म हुआ था. उनके माता का नाम कर्मा देवी था तथा पिता का नाम संतोख दास था. उन्होंने गृहस्थ जीवन अपनाया.  अपने आजीविका के लिए जूते बनाने का काम किया. जिसे उन्होंने पुश्तैनी व्यवसाय के रूप में अपनाया।

इस मौके पर उपस्थित टुनटुन राम,जागेश्वर राम, रामचंद्र राम, सखीचंद्र राम, कैलाश राम, महेश राम, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश राम, सुरेंद्र राम, विजय राम ,मनोज राम ,श्रीपत राम ,जोगीराम सहित अनेक लोग शामिल हैं।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article