भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कोरबा पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण किया । इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे …

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN 7 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह कोरबा पहुंच रहे है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभा स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान शाह आकांक्षी जिलों में जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। नए साल में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसे लेकर भी शाह के दौरे को अहम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार करेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद शाह कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे। वहां आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करने की संभावना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिले कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव और सुकमा आकांक्षी जिले घोषित किए गए, इस मौके पर रायगढ़ सह प्रभारी विकास महतो भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लखन लाल देवांगन भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोरबा पहला आगमन हो रहा है जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है आसपास के सभी जिलों से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोरबा पहुंच रहे हैं लगभग 50000 लोगों की सभा स्थल पहुंचने की उम्मीद है

Share this Article