
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar राज्य स्तरीय आह्वान पर राजापाकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष किसानों के विभिन्न समस्याओं को ले महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन. बैठक में मुख्यमंत्री बिहार सरकार के नाम ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को सौपा गया. धरना सभा की अध्यक्षता संगठन के जिला सचिव सुमन कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव योगेंद्र राय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों तथा कार्पोरेट पक्षी नीतियों के कारण हम भूखी नंगी अवस्था में पहुंच चुके है. हमें अनदेखा करना देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.।
- Advertisement -
देश के अवाम के सामने खाद्यान्न संकट पैदा होगा और पूरा पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा. वहीं अन्य वक्ता सुमन कुमार ने कहा कि सरकार विकास के दावे तो कर रही है लेकिन किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है. एमएसपी की कानूनी गारंटी के बिना एपीएमटी एक्ट की पुनर्बहाली के साथ सभी कृषि मंडीयो को चालू किए बगैर किसानो की विकास के दावे झूठी है. धान अधिप्राप्ति भी किसानों से आधा अधूरा किया गया है .वही विकास योजनाओं के नाम पर कृषि भूमि का अधिग्रहण कर खेती को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. ज्ञापन के माध्यम से विभिन मांगे सरकार से की गई जो इस प्रकार है. भारत अमेरिका कृषि समझौता को रद्द किया जाए. बखरी बड़ाई पंचायत के बाड नंबर 2 के अति पिछड़ा अनुसूचित जाति के 500 आबादी को सड़क से कारू सहनी के घर तक संपर्क पथ से जोड़ा जाए।

पटना पूर्णिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में भूमि अधिकरण पर रोक लगाया जाए. एमएसपी की कानूनी गारंटी के साथ सभी फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी की जाए. बिजली के निजीकरण पर रोक लगाते हुए स्मार्ट मीटर की वापसी और किसानों को कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली देने का प्रबंध किया जाए. तीन काला कृषि कानून को चोर दरवाजे से लागू करने के नियत से लिए गए कृषि विपणन पर नया राष्ट्रीय प्रस्ताव वापस लिए जाए .बीवी रामजी कानून को अभिलंब वापस लिया जाए एवं मनरेगा को पुनर बहाली किया जाए. किसानों के सभी फसलों को सार्वजनिक बीमा कंपनियों से बीमा कराया जाए. 60 वर्ष पूरा कर चुके सभी किसान महिला पुरुषों को 10हजार मासिक पेंशन देने का प्रबंध किया जाए. गन्ना किसानों, फसल सब्जी किसानो, मछली मुर्गी पालक किसानो, केला मक्का मखाना उत्पादक किसानों, दुग्ध उत्पादक किसानों के उत्पादों को भी सीटू प्लस 50% एमएसपी तय कर खरीद की गारंटी की जाए. धरना सभा को शंकर सिंह, महताब राय, सुरेश राय, कामेश्वर पासवान, नगीना राय, कृष्णा देवी, शंकर पासवान, रामचंद्र सहनी, मंटू राय, अकबर शाह, खुर्शीद टेलर, रामचंद्र सहनी, सत्येंद्र राय, प्रेम माझी, बहादुर माझी सहित दर्जनों किसान नेताओं ने संबोधित किया।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


