कोरबा में केंद्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत प्रदेश सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरबा आगमन को लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया मंच पर अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया गया अपने संबोधन में अमित शाह ने रमन सिंह सरकार की तारीफ की वहीं भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया झारखंड के चाईबासा से उड़ान भरकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरबा के इंदिरा गांधी स्टेडियम में उतरे यहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद अमित शाह आम सभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे यहां भी उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया इस मौके पर अमित शाह ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है उसे उखाड़ फेंकना चाहिए मोदी की सरकार आम जनता की सरकार है आम लोगों के हितों में कार्य करने वाली सरकार है

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि हमने 15 सालों में प्रदेश से नक्सलवाद को खत्म किया। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए क्या किया? कांग्रेस सरकार ने जनजातियों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरबा से देर शाम रायपुर लौटेंगे, जहां एयरपोर्ट पर ही गृहमंत्री से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुलाकात करेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पिछले आमचुनाव में 2 सीटों पर हारी थी बीजेपी

बीजेपी को पिछले आम चुनाव में छत्तीसगढ़ की दो लोकसभा सीटें कोरबा और बस्तर में हार का सामना करना पड़ा था। जिसको लेकर बीजेपी इस बार कोई गलती नहीं करना चाहेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि चारों संगठनात्मक जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जन सामान्य शाह को सुनने के लिए आएंगे। यह कार्यक्रम ऊर्जा नगरी के इतिहास में दर्ज होगा।

गृह मंत्री के भाषण से पहले रामपुर विधायक व पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भी जिला प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत दिलाना है इस मौके पर संगठन मंत्री ओम माथुर ,नितिन नवीन ,रायगढ़ सांसद गोमती साय ,विकास महतो ओपी चौधरी जागेश लांबा गोपाल मोदी नवीन पटेल विकास झा अशोक चावलानी मौजूद रह

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article