जिले के किसानों ने अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का धान बेचा…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

खरीदी केंद्रों से 84 प्रतिशत धान का हो चुका उठाव, कोई भी केंद्र बफर लिमिट से ऊपर नहीं

कोरबा NOW HINDUSTAN  जिले में 01 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से जारी है। जिले में 60 धान उपार्जन केंद्रो से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 15 लाख 42 हजार 778 क्विंटल 40 किलो मोटा और 71 हजार 352 क्विंटल 40 किलो सरना धान शामिल हैं। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी तेजी से जारी है। खरीदे गए धान में से 84 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो चुका है। साथ ही जिले में कोई भी उपार्जन केंद्र बफर लिमिट से अधिक नहीं है। खरीदी केंद्रों से अभी तक 13 लाख 64 हजार 917 क्विंटल 05 किलो धान का उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव तेजी से जारी है। पिछले दो दिनों में छह हजार 200 मिट्रिक टन धान का उठाव हुआ है। साथ ही मिलरों को लगातार धान उठाव के लिए निर्देशित किया जा रहा है। जिले के किसान अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का धान समितियों में बेच चुके है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष समितियों के अलावा टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टोकन जारी किया जा रहा है। इससे किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article