मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन और पुतला दहन…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

कुसमुंडा मुख्य चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निकाली विरोध रैली, नेताओं ने लगाया संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का आरोप

NOW HINDUSTAN. कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुसमुंडा मुख्य चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने कहा कि देश के 13 करोड़ भारतीयों को उनके मताधिकार से वंचित रखे जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा जरूरी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं और विभिन्न स्तरों पर विरोध हो रहा है। ऐसी स्थिति में उन्हें स्वयं पद से इस्तीफा दे देना चाहिए अथवा सरकार को उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

 

वहीं, कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पालूराम साहू ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान पार्षद रवि चंदेल, गीता गभेल, पूर्व एल्डरमैन आरिफ खान, परमानंद सिंह, जिला कांग्रेस पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, शत्रुहन श्रीवास, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अनिता, ललित चंद्रा, राजू लोहार, दीपक वर्मा, नवीन कुकरेजा, रामकुमार जलतारे और आशीष अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Share This Article