आयुक्त ने घाट निर्माण हेतु पूर्वांचल विकास समिति सदस्यों के साथ किया स्थल निरीक्षण,प्लांनिंग तैयार करने के दिए निर्देश…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा  NOW HINDUSTAN काफी समय से शहर के बाहर हरदव नदी पर एक सर्व सुविधा युक्त छठ घाट निर्माण की मांग की जा रही थी इसे लेकर पूर्वांचल विकास समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर अपनी मांग सामने रखी जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दिए गए निर्देश के परिपालन में आज निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने छठघाट निर्माण हेतु पूर्वांचल विकास समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व निगम के अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया। कोरबा दर्री मुख्य मार्ग में भवानी मंदिर एवं चिल्ड्रन ट्रेफिक पार्क के बीचों बीच हसदेव नदी के तट पर घाट निर्माण की प्लानिंग तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कटघोरा प्रवास के दौरान भेंट मुलाकात  कार्यक्रम में पूर्वांचल विकास समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर छठघाट निर्माण  कराए जाने का आग्रह किया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छठघाट निर्माण के संबंध में कार्यवाही  किए जाने के निर्देश प्रशासन को दिए थे। निर्देश के परिपालन में आज आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ स्थल का निरीक्षण किया, कोरबा दर्री मुख्य मार्ग में भवानी मंदिर एवं चिल्ड्रन ट्रेफिक पार्क के बीच हसदेव नदी तट का निरीक्षण करते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घाट के निर्माण हेतु आर्किटेक्ट के माध्यम से बेहतर प्लांनिंग त्वरित रूप से तैयार कराएं तथा इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें, ताकि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सर्वसुविधायुक्त छठघाट का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, पूर्वांचल विकास समिति के पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, डॉ.राजीव सिंह, बी.एन.सिंह, अशोक सिंह, उमाशंकर सिंह, ललन सिंह, विनय राय, आर.डी.यादव, दीपक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article