छत्तीसगढ़ के इन तीन विभूतियों को पद्मश्री,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई ..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा/ रायपुर NOW HINDUSTAN हर वर्ष भारत सरकार द्वारा देश के उन लोगों को पद्मश्री व पद्मविभूषण से सम्मानित करती है जो कला, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते है । छ ग के तीन विभूतियों का चयन पद्मश्री सम्मान के लिए किया गया है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की तीन विभूतियों सुश्री उषा बारले, अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह कंवर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इनके चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। भारत सरकार द्वारा आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा। इनमें दुर्ग की उषा बारले कोे पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। बारले लंदन एवं न्यूयार्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है।

डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। डोमर सिंह कंवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कई बाल विवाह की कुप्रथा को रोकवाने में मदद की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है। वहीं अजय कुमार मंडावी को कलाकृतियों का बेजोड़ नमूना तैयार करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले मंडावी कांकेर के रहने वाले हैं

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article